ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / लॉकडाउन के बारे में समझा रहे अधिकारी पर भीड़ ने किया हमला, जान...

लॉकडाउन के बारे में समझा रहे अधिकारी पर भीड़ ने किया हमला, जान बचाकर भागे

11-Apr-2020 10:16 AM

By Ranjan Kumar

ROHTAS: डेहरी के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार पर हमला हुआ है. बताया जाता है कि वे लॉकडाउन का पालन कराने निकले थे. इसी दौरान एक जगह इकट्ठे 30-40 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उनके गाड़ी पर पथराव कर दिया. सुशील कुमार को पत्थरों से चोट लगी है. डेहरी के चूना भट्ठा मोहल्ले के पास की घटना. 

जान बाचकर भागे अधिकारी

किसी तरह जान बचाकर वे लोग एक झोपड़ी में छिपकर बच पाए. लोगों के इस हमले में उनके सुरक्षाकर्मियों को भी चोटें आई हैं. डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के  कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने खुद आकर डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में अपना इलाज करवाया.


उन्होंने बताया कि वे लोग मॉडल स्कूल स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर से जब लौट रहे थे तो डेहरी थाना के चूना-भट्टा मोहल्ला के पास सड़क किनारे कुछ लोग भीड़ लगाकर खड़े थे. जिस भीड़ को देखकर उन्होंने लोगों को वहां से हटने के लिए कहा. और लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए. इसी दौरान शराब के नशे में कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले में कुछ बच्चे भी थे. जो पत्थर फेंक रहे थे. किसी तरह वे लोग जान बचाकर वहां से निकल पाए.