ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉकडाउन की ग्राउंड रियलिटी जानने के लिए सीधे महिला सिपाही को फोन कर...

लॉकडाउन की ग्राउंड रियलिटी जानने के लिए सीधे महिला सिपाही को फोन कर रहे DGP, गुप्तेश्वर पांडे को सिपाही सोनम ने ऐसे दी रिपोर्ट

21-Apr-2020 10:56 AM

PATNA: बिहार में लॉकडाउन के दौरान हजारों बिहार पुलिस की महिला जवान ड्यूटी कर रही है. लेकिन इसकी चिंता बिहार के डीजीपी को सता रही है. खुद डीजीपी महिला जवानों को कॉल कर उनका और परिवार का हाल जान रहे हैं. इसके साथ ही लॉकडाउन का रियलिटी चेक भी कर रहे हैं. 

सोनम को किया कॉल

डीजीपी ने छपरा के टाउन थाना में तैनाता महिला सिपाही सोनम कुमारी को कॉल किया और बताया कि वह डीजीपी बोल रहे हैं. आपका क्या नाम है. आपके एरिया में कैसे लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. महिला जवान ने सभी सवालों का जवाब  दिया. डीजीपी ने कहा कि लुच्चों लफंगों  रोका जा रहा है कि नहीं. महिला जवान ने जवाब दिया कि कड़ाई से रोका जा रहा है. डीडीपी ने कहा कि जरूरी काम से जाने वाले लोगों को परेशान नहीं करना है. 


घर परिवार का जाना हाल

डीजीपी ने सोनम से पूछा कि ड्यूटी के दौरान कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, कहां गांव है, परिवार में कौन, कौन है तो सोनम ने बताया कि ड्यूटी में कोई दिक्कत नहीं है. घरवालों से बात होती है. घर में मां-पिता और भाई है. डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस की हजारों महिला जवान लॉकडाउन में ड्यूटी कर रही है. आपलोग बिहार पुलिस की जान है. तीन मई तक इसी तरह कड़ाई से पालन करना है. अगर कोई दिक्त और परेशानी हो तो आप पुलिस मुख्यालय को कॉल कर सकता है, आप जैसे ही हजारों जवान पुलिस पुलिस की जान है.