ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / news / बिहार में बन रहा नया समीकरण : लालू -तेजस्वी से पप्पू यादव ने...

बिहार में बन रहा नया समीकरण : लालू -तेजस्वी से पप्पू यादव ने की मुलाक़ात, पूर्णिया से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

20-Mar-2024 10:26 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल खुद के हाथों को मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में बिहार में जनअधिकार पार्टी  प्रमुख पप्पू यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मंगलवार रात को मुलाकात की। उनके बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। कयास लगाए जा रहे हैं कि पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल होकर पूर्णिया या मधेपुरा सीट से से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


वहीं, इस मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने लालू को अपना अभिभावक और पितातुल्य बताया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करेंगे। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लालू एवं तेजस्वी यादव से मुलाकात का फोटो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि बिहार में INDIA गठबंधन की मजबूती, सीमांचल-कोसी, मिथिलांचल में 100 फीसदी सफलता का लक्ष्य है। सभी मिलकर बिहार में बीजेपी को जीरो पर आउट करने की रणनीति पर चर्चा हुई। 


मालूम हो कि, पप्पू यादव लंबे समय से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे महागठंबधन में रहकर पूर्णिया सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। हालांकि, अभी उनके महागठबंधन में एंट्री पर कोई बात नहीं बन पाई है। इसी सिलसिले में वे लगातार लालू एवं तेजस्वी यादव के संपर्क में हैं। ऐसे में इस बात की चर्चा तेज है कि पप्पू यादव को कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया से लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। 


उधर, पप्पू यादव प्रणाम पूर्णिया नाम से कैंपेन भी चला रहे हैं। बीते 9 मार्च को उन्होंने शहर के रंगभूमि मैदान में रैली आयोजित की थी, उसमें उन्होंने बड़ी संख्या में भीड़ जुटाई थी। पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें सुनने करीब 5 लाख लोग आए। इसे JAP प्रमुख के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। पप्पू यादव पहले आरजेडी से दो बार सांसद रह चुके हैं। वह मधुबनी से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। बाद में लालू परिवार से मतभेद के चलते वे आरजेडी से अलग हो गए और जनअधिकार पार्टी नाम से नया राजनीतिक दल बनाया।