ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लालू-राबड़ी और समधी के बाद अब मैदान में उतरी बेटी, बाबा हरिहरनाथ का...

लालू-राबड़ी और समधी के बाद अब मैदान में उतरी बेटी, बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद ले रूढ़ि को देगी टक्कर

01-Apr-2024 09:06 AM

By First Bihar

PATNA : इस बार के लोकसभा चुनाव में छपरा सीट पर चुनावी लड़ाई रोचक होने की बात कही जा रही है। यहां लालू-राबड़ी और उनके समधी के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी बिहार के सारण जिले में राजीव प्रताप रूडी को टक्कर देगी। इसकी शुरुआत करने के लिए आज रोहणी बाबा हरिहरनाथ पहुंच पूजा -अर्चना कर खुद के लिए आशीर्वाद लेंगी। इनके साथ उनके पिता लालू यादव भी साथ हैं। 


दरअसल, सारण लोकसभा सीट लालू यादव और राबड़ी देवी से चुनाव लड़ने के बाद उनके समाधि चंद्रिका राय से भी राजीव प्रताप रूढ़ी चुनाव लड़ चुके हैं। चुनाव में 2004 और 2009  में लालू यादव से चुनाव हारने के बाद छपरा से चार बार सांसद रह चुके राजीव प्रताप रूढ़ी इस बार भी चुनाव मैदान में है और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। 1996 , 1999, 2014 और 2019 में छपरा से सांसद रह चुके रूडी की लड़ाई हर बार लालू के परिवार से ही रही और इस बार भी उनकी लड़ाई लालू परिवार से ही हैं। 


मालुम हो कि, सिंगापुर में रहने वाली और पिता लालू प्रसाद को किडनी देकर चर्चा में आयी रोहिणी आचार्य महागठबंधन से राजद की उम्मीदवार होंगी। रोहिणी को लेकर युवा और महिला मतदाताओं में चर्चा है। इस लोकसभा सीट पर दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर होती रही है। लालू प्रसाद के बाद यहां से उनके परिवार का कोई दूसरा सदस्य चुनाव नहीं जीत पाया है। लालू प्रसाद 1977 के लोकसभा चुनाव में पहली बार सारण सीट से ही जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 


आपको बताते चलें कि , 1996 के पहले इस सीट पर लालू का प्रभाव था। लेकिन, 1996 में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने जीत दर्ज कर लालू के गढ़ में सेंध लगाई। 1998 में हीरालाल राय ने उन्हें पराजित कर दिया। लेकिन, दो वर्षों बाद ही 1999 में हुए चुनाव में राजीव प्रताप रूडी दूसरी बार निर्वाचित हुए। 2004 में लालू रूडी को हराकर तीसरी बार सांसद बने। 2009 में भी रूडी लालू प्रसाद के सामने पराजित हो गए।