पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
27-Apr-2024 07:44 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कहा है कि नरेंद्र मोदी मोदी की सरकार गरीबों की नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार जब तक देश में नहीं बनेगी तब तक गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता है।
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में 17 महीने की लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार बनी तो पांच लाख लोगों को नौकरी मिली तथा जातीय गणना हुई और आरक्षण भी बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार का काम करने का यही तरीका है।
सहनी आज बासोपट्टी (मधुबनी), खगड़िया और वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ठगने का काम करती है। भाजपा का न देश के लोगों पर भरोसा है और न ही लोकतंत्र और संविधान पर। भाजपा एमएलए को खरीद लेती है और जनता द्वारा बनाई गई सरकार को गिरा देती है लेकिन आज निर्णय का समय है। आज हम लोग यहां मछली खाते है और प्रधानमन्त्री को कांटा दिल्ली में गड़ता है।
उन्होंने अग्निवीर योजना को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि चार साल की नौकरी के बाद 22 साल में युवाओं को रिटायर करा रहे हैं और 75 साल की उम्र में खुद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदल दिया जाय। दो बार इस सरकार को देख लिया गया, लेकिन अब तीसरी बार गलती नहीं करनी है।