ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

अमित कात्याल के खिलाफ ED का एक्शन, एकसाथ कई ठिकानों पर रेड, लैंड फॉर जॉब केस में हुई थी लालू के करीबी की गिरफ्तारी

अमित कात्याल के खिलाफ ED का एक्शन, एकसाथ कई ठिकानों पर रेड, लैंड फॉर जॉब केस में हुई थी लालू के करीबी की गिरफ्तारी

12-Mar-2024 12:40 PM

By First Bihar

PATNA: लालू परिवार के करीबी कारोबारी अमित कात्याल के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की टीम दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत में कात्याल के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।लैंड फॉर जॉब केस में कात्याल को पिछले साल नवंबर में ईडी ने गिरफ्तार किया गया था। अमित कात्याल पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी बताए जाते हैं। कात्याल एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का प्रोमोटर है।


अमित कात्याल के आवास अन्य अन्य स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। अमित के कृषि बिल्ड टेक ग्रुप के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, गुरूग्राम और सोनीपत में 'कृष्ण बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड' के कुल 27 परिसरों की तलाशी ली जा रही है। हरियाणा के इस कंपनी के मालिक अमित कात्याल और राजेश कात्याल हैं।


बताया जा रहा है कि ईडी की यह जांच कंपनी के प्रोमोटरों के द्वारा घर खरीददारों की 400 करोड़ रुपये की धनराशि की कथित हेराफेरी और उन्हें विदेश में खपाने से जुड़ी है। ईडी ने आरोप लगाया कि अमित कात्याल ने घर खरीददारों की 200 करोड़ रुपये से अधिक रकम श्रीलंका भेजी। रेलवे के चर्चित लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने बीती 11 नवंबर को लालू के करीबी अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था।


लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव के करीबी आरोपी अमित कात्याल की अंतरिम जमानत याचिका पर आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी हालांकि इसी बीच ईडी ने कात्याल के ठिकानों पर रेड शुरू कर दिया है। आरोप है कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी लगवाने के बदले में कई लोगों से उनकी जमीन लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के नाम लिखवा ली गई थी। अमित कात्याल एक कारोबारी है। अमित की कंपनी का नाम जमीन के बदले नौकरी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सामने आया था।


अमित कात्याल वही कारोबारी है जिसने बिहार में राबड़ी देवी की सरकार के समय पटना के बिहटा के पास बीयर फैक्ट्री लगायी थी। उस कंपनी में लालू-राबड़ी की एक बेटी को डायरेक्टर भी बनाया गया था। बाद में कात्याल ने AK इंफोसिस्टम नाम की कंपनी बना ली। इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी। इस कंपनी को जमीन बेचने वाले में ऐसे लोग भी शामिल थे जिनके परिजनों को लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी दी गयी थी।