ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘बुझने वाली है लालू की लालटेन.. घबराहट में बोल रहे अनाप-शनाप’ डिप्टी सीएम...

‘बुझने वाली है लालू की लालटेन.. घबराहट में बोल रहे अनाप-शनाप’ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, NDA में सीट शेयरिंग पर कही ये बात

07-Mar-2024 12:51 PM

By First Bihar

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने देश में बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था और कहा था कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं इन बातों को बोलने में शर्माते हैं। लालू के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि लालू प्रसाद की लालटेन अब बुझने वाली है, इसी घबराहट में वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है।


डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि लालू प्रसाद घबराए हुए हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कह दिया है कि ये परिवारवादी और भ्रष्टाचारी मानसिकता के लोग लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। लालू को लग रहा है कि उनके बाद उनकी पार्टी का भविष्य अंधकारमय होने वाला है, क्योंकि किसी को ये सेकेंड लाइन में खड़ा नहीं कर सके। अपने परिवार को छोड़ कर ये अपनी पार्टी के भविष्य को भी अंधकार में धकेल दिए हैं। उन्होंने कहा किआरजेडी का भविष्य अंधकारमय हो गया है और लालटेन बुझने वाली है, इसलिए घबराहट में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।


वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और उनके दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक चलती रहती है, यह तो प्रक्रिया है। चिराग और कुशवाहा की एनडीए से नाराजगी के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह से मजबूत है और एनडीए के सभी दल एकजुट हैं। सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि हमारा महागठबंधन से कोई कंपटीशन नहीं है। हम अपने हिसाब से सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे।