ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लालू की बेटी रोहिणी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP, आरजेडी...

लालू की बेटी रोहिणी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची BJP, आरजेडी उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

05-Apr-2024 07:45 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बीजेपी ने सारण लोकसभा सीट से आरजेडी की उम्मीदवार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।


दरअसल, आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी का एलान होने के बाद रोहिणी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा अर्चना के बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है और अधिक से अधिक लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद कर रही हैं। इसी बीच बीजेपी ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं।


बीजेपी ने आरोप लगाया है कि रोहिणी आचार्य की मां राबड़ी देवी को सरकार ने जो सुरक्षा मुहैया कराई है उसका वे गलत इस्तेमाल कर रही है। बीजेपी का आरोप है कि रोहिणी अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को अपने साथ लेकर चुनाव अभियान में जा रही हैं, जो पूरी तरह से गलत है। यह खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।


अब बीजेपी अपनी शिकायत लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंची है। बीजेपी ने कहा है कि उसके पास पक्की जानकारी है कि रोहिणी आचार्य रोड शो के दौरान अपनी मां राबड़ी देवी के सुरक्षा में तैनात जवानों को साथ लेकर चल रही थीं, जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।