ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘लालू एक पंजीकृत अपराधी, उनके बोलने से फर्क नहीं पड़ने वाला’ ; आंख...

‘लालू एक पंजीकृत अपराधी, उनके बोलने से फर्क नहीं पड़ने वाला’ ; आंख निकालने वाले बयान पर सम्राट का पलटवार, कहा- उनका यह प्रोपेगेंडा नहीं चलेगा

15-Apr-2024 12:48 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बयान देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया। लालू प्रसाद ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का संविधान बदलने वालों की देश की जनता आंख निकाल लेगी। लालू के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवाल किया है।


बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद 10 साल के बाद जगे हैं क्या? लालू प्रसाद को पता नहीं कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 साल हो गए हैं अभी तक संविधान नहीं बदला है। लालू प्रसाद क्यों प्रोपेगेंडा चला रहे हैं? वे तो पंजीकृत अपराधी हैं, उनसे बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है।


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को इस बात का एहसास होना चाहिए कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के 10 साल हो गए। देश में गरीबों को आरक्षण मिल रहा है। दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और आदिवासी समाज का सम्मान बढ़ाने का काम किया जा रहा है। आदिवासी बहनें देश की राष्ट्रपति बन रही हैं। 


सम्राट ने कहा कि लालू को इसी बात की पीड़ा हो रही है कि उन लोगों को वोट नहीं मिल रहा है। इस बार इनका खाता भी नहीं खुलने जा रहा है। इसलिए संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। भाजपा ने देश के संविधान को बचाने का काम किया है। देश में जब-जब आरक्षण लागू हुआ, भाजपा उसके साथ खड़ी रही। राजनीतिक हैसियत नहीं होने के बजाए बीजेपी ने ही लालू प्रसाद को पहली बार मुख्यमंत्री बनाया था।