ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘लालू का सामाजिक न्याय सिर्फ दिखावा, उनकी पार्टी में केवल परिवारवाद’ ; रविशंकर...

‘लालू का सामाजिक न्याय सिर्फ दिखावा, उनकी पार्टी में केवल परिवारवाद’ ; रविशंकर का आरजेडी पर अटैक

09-Apr-2024 01:44 PM

By First Bihar

PATNA : पटना साहिब लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद ने आरजेडी और लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि लालू प्रसाद की पार्टी में केवल और केवल परिवारवाद है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान रविशंकर ने यह बाते कही।


लालू प्रसाद को निशाने पर लेते हुए रविशंकर ने कहा कि लालू प्रसाद की पार्टी में परिवार के आगे कुछ है क्या? खुलकर बोल रहा हूं, उनकी पार्टी के एक साधारण गरीब यादव कार्यकर्ता या विधायक की कितनी पूछ है? हमारे यहां तो पार्टी के मोहन यादव जैसे कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आरजेडी में तो बस लालू, उसके बाद राबड़ी फिर तेजस्वी, तेज प्रताप, मीसा और अब रोहिणी। उनका सामाजिक न्याय महज दिखावा है। ईमानदारी से पूछता हूं तेजस्वी यादव की सरकार दिल्ली में बनेगी क्या? प्रधानमंत्री के उम्मीदवार का उनके गठबंधन में अता-पता नहीं है।


एक अन्य सवाल के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनको सद्बुद्धि आई। प्रभु राम के दरबार में वह जरूर जाएं। राम तो सबके हैं लेकिन प्रभु राम यह भी समझते हैं कि श्री राम की ईमानदारी से भक्ति कौन करता है और चुनावी भक्ति कौन करता है। वही पटना साहिब सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की चर्चा पर उन्होंने कहा कि मैं भी खोज रहा हूं आप लोग भी खोजिए।