बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
14-Apr-2024 04:47 PM
By First Bihar
JAMAUI : बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार अभियान अब अपने चरम पर है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बिहार के जमुई और बांका में जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और आम जनता को एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सुबह नई दिल्ली से देवघर होते हुए दोपहर 12 बजे पहले जमुई पहुंचे। जहां श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित जनसभा में एनडीए से चिराग रामविलास की पार्टी के उम्मीदवार अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगे। राजनाथ सिंह ने जमुई की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वहां की जनता से चिराग के जीजा अरुण भारती को अपना आशीर्वाद देने की अपील की। कहा कि चिराग पासवान एनडीए की पिच के रन हिटर हैं। जितने रन बनाने की जरूरत होगी, उतनी रन बनाने की क्षमता चिराग पासवान रखते हैं। आज मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि श्रद्धेय रामविलास पासवान जी का जो सपना था, उसे वे निश्चित रूप से साकार करेंगे। जमुई में जनसभा को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह बांका के लिए रवाना हो गये।
बांका के शंभुगंज स्थित हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2.30 बजे उन्होंने दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण में निर्धारित बांका लोकसभा सीट से एनडीए ने जदयू के गिरधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले राजनाथ सिंह जमुई में लालू परिवार पर जमकर बरसे। राजनाथ सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को लेकर कहा कि न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी। जो लोग खुद ही बेल पर जेल से हों, वह क्या मोदी जी को जेल में भेजेंगे?
उन्होंने कहा कि आरजेडी का अहंकार इस हद तक बढ़ गया है कि कहते हैं हमारी सरकार बनेगी तो PM मोदी को जेल में डाल देंगे। किसने मां का दूध पिया है जो मोदी जी को जेल में डालेगा। वही तेजस्वी यादव के हेलीकॉप्टर में बैठक मछली खाने पर कहा कि आपको कुछ भी खाना हो, खाओ लेकिन दिखाने की क्या जरूरत है? मैं लालू यादव से कहूंगा कि ऐसे लोगों को संभालिए। रक्षामंत्री बांका में जनसभा को संबोधित करने के बाद देवघर होते हुए वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...