PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
03-Mar-2024 04:34 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जन विश्वास महारैली हुई। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मंच पर मौजूद रहे। लालू यादव ने लोगों को मंच से संबोधित भी किया। पूराने दिनों की याद ताजा कराते हुए लालू ने कहा कि पहले दलित, पिछड़ा, आदिवासियों को वोट के अधिकार से दूर रखा जाता था। मतदान केंद्र को सामंती लोग अपने दरवाजा पर रखते थे। इसलिए कि ये लोग वोट डालने नहीं आए और उनके वोट को लूट लिया जाए। हमने उनको ताकत दिया।
लालू ने आगे कहा कि इसी गांधी मैदान में हमने छोटी छोटी जातियों का सम्मेलन कराया था। मंडल कमीशन लागू कराया जिसका नतीजा हुआ कि आज कोई भी गरीबों के तरफ आंख नहीं दिखाता। आज इनको आंख दिखाने की हिम्मत किसी को नहीं है। आज हर पिछड़ा वर्ग, दलित गरीब सत्ता के मुख्य दरवाजे पर आकर खड़ा है।
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लालू ने कहा कि ये मोदी क्या कोई चीज है? आजकल नरेंद्र मोदी परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। इनको कोई संतान नहीं हुआ। ज्यादा संतान होने वाले लोगों को परिवारवाद की बात करते हैं। इनके पास कोई परिवार नहीं है। ये हिन्दू भी नहीं है। इनकी माता जी का जब देहांत हुआ था तब इन्होंने बाल भी नहीं छिलवाया। देशभर में नफरत फैलाने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भगवान जी बिना प्राण प्रतिष्ठा के इतना दिन से थे।
बिहार में राजा दशरथ के जनकपुर में रामचंद्र जी का विवाह हुआ है। बिहार जैसा राज्य एक से एक यहां सुरमा यहां पर पैदा लिये। इसी गांधी मैदान में ना जाने कितना बार देशभर के नेताओं का सभा हुआ और यही से देशभर में संदेश गया। बिहार के हवा में इतना दम है कि जो बिहार फैसला लेता है वही देश के लोग अनुकरण करते है।
लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहा है बिहार के लोगों को नौकरी दी। हम रोज पूछते थे कि आज कितना नौकरी दिया। सिपाही का कितना बहाली किया कितने लोगों को शिक्षक की नौकरी दी। नीतीश को हमने कोई गाली नहीं दी। उनको यही कहा कि वो पलटूराम है। नहीं पलटना चाहिए था लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गयी। दोबारा ई पलट गये नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गये। हम देखते हैं कि ये टेलिफोन में एक से एक रील नीतीश का बनाता है। यह देखकर नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती है क्या? दिन रात पेट को सहलाते हैं। इधर तो देख रहे हैं कि शरीर भी काम नहीं कर रहा है। और भी पता नहीं कि उनकों कौन बीमारी पैदा ले लेगा।