पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
09-Apr-2024 10:18 PM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल ने 22 उम्मीदवारों की लिस्ट मंगलवार की देर शाम को जारी कर दिया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दो बेटियों को भी टिकट दिया है। सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भरती को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
हालांकि जो 22 लिस्ट आज जारी की गयी है उसमें कई प्रत्याशी को पहले ही लालू ने सिम्बल दे दिया था। आज आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की गई है। बता दें कि राजद 23 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है जिसमें 22 उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दिया गया है लेकिन अभी भी एक सीट अटका हुआ है।
वो है सीवान लोकसभा सीट जहां से राजद किसे अपना अपना उम्मीदवार बनाएगी यह तय नहीं हुआ है। अब सबकी नजर सीवान सीट पर टिकी हुई है। वही मुन्ना शुक्ला को वैशाली से टिकट मिल गया है जबकि रामा सिंह का टिकट कट गया है। राजद की लिस्ट में 5 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। जिसमें दो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बिटिया हैं।
गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई-अर्चना रविदास, बांका-जय प्रकाश यादव, पूर्णिया-बीमा भारती, दरभंगा-ललित यादव, बक्सर-सुधाकर सिंह, सुपौल-चन्द्रहास चौपाल, पाटलीपुत्रा-मीसा भारती, वैशाली-विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को राजद ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
वही औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा, हाजीपुर-शिवचंद्र राम, अररिया-शाहनवाज आलम, जहानाबाद-सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर-अनीता देवी महतो, उजियारपुर-आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी- अर्जुन राय,मधुबनी-मो. अली अशरफ फातमी, वाल्मिकिनगर-दीपक यादव, शिवहर-रितू जायसवाल और मधेपुरा से प्रो. कुमार चंद्र दीप को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीवान सीट अभी भी फंसा हुआ है। इस लिस्ट में सीवान से किसी उम्मीदवार का नाम जारी नहीं किया गया है। सीवान सीट को छोड़कर सभी 22 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा राजद ने कर दी है। अब सबकी नजर सीवान पर टिकी हुई है।
