पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
03-Apr-2024 02:49 PM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में कुल 118 नरसंहार हुए थे। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने लालू राज की याद ताजा करते हुए इस चुनावी माहौल में एनडीए के घटक दल लगातार महागठबंधन पर हमलावर हैं। जेडीयू ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए राजद पर एक बड़ा हमला बोला है।
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को एक बार फिर बिहार में जंगलराज की याद ताजा करवा दी है। नीरज ने उन दिनों को याद करते हुए कहा कि रात की बात तो छोड़िए, पहले लोग दिन में भी घर से बाहर निकलने से डरते थे। सोचते थे कि घर से बाहर निकले तो कब अपहरण हो जाएगा और कब मार दिए जाएंगे पता भी नहीं चलेगा। जेडीयू लोगों को यह भी बताने में लगी है कि लालू राज और नीतीश राज में क्या अंतर है? पहले बिहार की हालत क्या थी और अब क्या है?
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने जंगलराज की याद को ताजा करते हुए कहा कि यह वही बिहार है जहां लालू के राज में 118 नरसंहार हुए और आज वही बिहार है जहां लोग चैन की सांस ले रहे हैं। अब देर रात तक महिलाएं पटना में नजर आती हैं। पहले वाली बात अब नहीं है। पहले तो लोग रात तो दूर की बात है दिन में भी अपने घरों से निकलने में डरते थे।
