ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लालू के MLC विनोद जायसवाल के घर से शराब और कछुआ बरामद, बंगाल...

लालू के MLC विनोद जायसवाल के घर से शराब और कछुआ बरामद, बंगाल से आई आईटी टीम की कार्रवाई

12-Mar-2024 03:43 PM

By First Bihar

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विधान पार्षद विनोद जायसवाल के पटना के कदमकुआं स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अनुग्रह नारायण रोड वाले एमएलसी के मकान से कछुआ और शराब बरामद किया गया। 6 मार्च को छापेमारी की गयी थी और 9 मार्च को केस दर्ज किया गया। अब 6 दिन बाद यह मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल से आई आईटी की टीम ने यह कार्रवाई की।  


बता दें कि शराब की खरीद बिक्री में लेनदेन छुपाने के मामले की जांच में जुटी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पश्चिम बंगाल से पटना आई थी। जहां एमएलसी के आवास में छापेमारी की गयी। जहां से दो बोतल विदेशी शराब और दो कछुआ बरामद किया गया। शराब मामले में उत्पाद विभाग ने केस दर्ज किया है जबकि प्रतिबंधित कछुआ बरामदगी के मामले में वन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गयी है। शराब की दोनों बोतल को उत्पाद निरीक्षक कार्यालय में रखा गया है। जबकि बरामद दो कछुआ को वन विभाग को सौंपा गया है। 


इनकम टैक्स के अधिकारियों ने एमएलसी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में इस बात का जिक्र किया कि राजद एमएलसी विनोद जायसवाल को कई बार सम्मन भेजा गया लेकिन उन्होंने सरकारी आदेश की अवहेलना की और कार्रवाई में कोई सहयोग नहीं किया। इनके खिलाफ पटना के कदमकुआं थाने में केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल आयकर विभाग और कदमकुआं थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।