ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / कुवैत अग्निकांड में 42 भारतीयों की मौत : मृतकों के परिजनों को PM...

कुवैत अग्निकांड में 42 भारतीयों की मौत : मृतकों के परिजनों को PM मोदी देंगे अनुग्रह राशि

13-Jun-2024 06:32 AM

By First Bihar

DESK : कुवैत में लगी विनाशकारी आग में अपनी जान गंवाने वाले भारतीयों के परिवारों के लिए भारत सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। यह सहायता राशि प्रधानमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकारी आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पर कुवैत में आग की त्रासदी को लेकर समीक्षा बैठक की और उसके बाद यह निर्णय लिया गया है।


दरअसल, कुवैत अग्निकांड में अबतक 42 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार दक्षिणी कुवैत के मंगफ इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। जिसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें ज्यादातर भारतीय थे। घायल 50 लोगों में भी अधिकांश भारतीय ही हैं।


ऐसे में अब विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने सभी मृत भारतीय नागरिकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि भारत सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता करेगी। प्रधानमंत्री ने विदेश राज्यमंत्री को राहत उपायों की निगरानी करने और अग्निकांड में मारे गए सभी भारतीयों के शवों को स्वदेश लाने के लिए कुवैत जाने का आदेश दिया है।


आपको बताते चलें कि भरपूर तेल भंडार वाले इस देश में तकरीबन 10 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां की आबादी का कुल 21 प्रतिशत हैं। इनमें से नौ लाख भारतीय बतौर श्रमिक अपना योगदान दे रहे हैं। पूर्व में भी कुवैत व दूसरे खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय श्रमिकों की खराब स्थिति का मामला सामने आता रहा है।