ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / खुशखबरी! सस्ता होगा ट्रेन का सफर, वंदे भारत समेत इन ट्रेनों के किराए...

खुशखबरी! सस्ता होगा ट्रेन का सफर, वंदे भारत समेत इन ट्रेनों के किराए 25 फीसदी तक होंगे कम

08-Jul-2023 03:41 PM

By First Bihar

NEW DELHI : ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के यह काफी काम की खबर है। रेलवे बोर्ड ने एक आदेश निकलते हुए कहा है कि- अब ट्रेनों में किराए में 25 फीसदी की कटौती की जाएगी। जिसके बाद यात्रियों के जेब में थोड़े पैसे बचने की एक उम्मीद सी जग गयी है। अब एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास अनुभूति और विस्टाडोम कोच में सफर करने वाले यात्रियों के किराए में 25 प्रतिशत तक की कमी की जाएगी। हालांकि, यह आदेश मुख्य रूप से वंदे भारत ट्रेनों के लिए जारी की गई है। 


रेल बोर्ड के तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, किराए में रियायत परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराए पर भी निर्भर करेगी। रेल सेवाओं के अधिकतम इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रेलवे मंडलों के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को एसी सीट वाली ट्रेन के किराए में रियायत देने की शक्तियां प्रदान करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड ने रेलवे के विभिन्न जोनों  से उन ट्रेनों में रियायत देने की प्रकिया शुरू करने को कहा है जिनमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम सीटें भरी हैं।


रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, ''अनुभूति और विस्टाडोम बोगियों समेत एसी सीट वाली सभी ट्रेन की एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में यह योजना लागू होगी।'' इसमें कहा गया है, ''रियायत मूल किराए पर अधिकतम 25 प्रतिशत तक हो सकती है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज, जीएसटी जैसे अन्य शुल्क अलग से लिए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर किसी भी श्रेणी या सभी श्रेणियों में रियायत दी जा सकती है। 


आपको बताते चलें कि, किराए में कमी की आशंका पिछले कई दिनों से जताई जा रही थी। भारतीय रेलवे कम यात्रियों वाली कुछ कम दूरी की वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा था ताकि कीमतें कम की जा सकें और उन्हें लोगों के लिए अधिक व्यवहार्य बनाया जा सके।जिसके बाद अब यह निर्णय लिया गया है।