ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 'कुर्सी के लिए संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा ....', लालू ने...

'कुर्सी के लिए संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा ....', लालू ने PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा ... एक भी क्षण पद पर रहने का अधिकार नहीं

28-Apr-2024 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद सियासत और तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दुसरे पर पहले से अधिक आक्रामक नजर आ रही है।वहीं पीएम मोदी की चुनावी जनसभाओं में इंडिया अलायंस  और आरजेडी पर लगाए जा रहे आरोपों पर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट ने जोरदार हमला बोला है। लालू ने पीएम मोदी परजनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैलाने, और देश को बांटने का आरोप लगाया है।


लालू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि जो प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकलाज, मर्यादा व पद की गरिमा त्याग तथा संविधान को दरकिनार कर स्वयं जनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय, सौहार्द, बराबरी और भाईचारे को समाप्त कर देश एवं समुदायों में विघटन व विभाजन पैदा करने पर उतारू हो तो ऐसे व्यक्ति को एक क्षण भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।


हमारे महान देश एवं न्यायप्रिय समाज ने ना कभी ऐसी विभाजनकारी सोच को बर्दाश्त किया है और ना ही करेगा। यह गाँधी, फुले, कलाम, अंबेडकर, लोहिया,  जेपी और कर्पूरी का देश है। कुर्सी के लिए इस महान देश एवं बाबा साहेब के संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा रखने वाले ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में कड़ा सबक़ सिखायेगी।


मालूम हो कि, इससे पहले 26 अप्रैल को बिहार के मुंगेर और अररिया की रैली पर पीएम मोदी ने इंडिय अलायंस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला था। और कहा था कि राजद और कांग्रेस इंडी गठबंधन को लोकतंत्र और संविधान की परवाह नहीं है। दोनों पार्टियों ने गरीबों का हक छीनकर केवल अपनी तिजोरियां भरी हैं। जबकि भाजपा और एनडीए गठबंधन पिछले दस सालों से देश के विकास के लिए मेहनत कर रहा है। 


उधर, मोदी ने कहा कि गठबंधन लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहा है। इंडी अलायंस का मॉडल तुष्टीकरण का है तो दूसरी ओर एनडीए का मॉडल संतुष्टीकरण का है। सबको उसका हक मिले, यह हमारी कोशिश है। शौचालय, नल का जल, बिजली, आयुष्मान से इलाज की सुविधा देते समय हमने यह नहीं देखा कि किस जाति व धर्म के लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। जो जिसके हकदार थे, उनको वह हक मिला। जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी आपकी संपत्ति लूटेंगे।