Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध
15-Aug-2024 02:03 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही की ऐसा दिन गुजरता हो जीस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आती है। इसको लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सवाल उठा रहे है इसके बाबजूद प्रसाशन सुध नहीं ले रही है। सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से एक युवती की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। यह घटना मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृतका मधुबन निवासी बतायी जाती है और उसकी उम्र 19 साल के करीब है।
पुलिस के अनुसार युवती अपनी नानी के घर रह रही थी। इसके हत्या के पीछे की वजह पूर्व का प्रेम प्रसंग सामने आ रहा है। युवती के हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी पर मृतका की नानी और उसकी बहन ने आरोप लगाया है। घटना के संबंध में मृतका की नानी ने बताया कि मेरी नतनी मेरी सेवा करने के लिए मेरे पास रहती थी। मेरा बेटा और बहू भूटान में रहते हैं, इसलिए वह मेरे पास रहती थी. इसी बीच पड़ोस के ही रहने वाले चुन्नू राम से उसको प्रेम हो गया।
उधर, इस घटना को लेकर 'नानी ने आगे बताया कि गांव में ही पंचायती कर मामले को शांत करा दिया गया, लेकिन चुन्नू लगातार धमकी दे रहा था कि अगर हम से शादी नहीं करोगी तो जान से मार देंगे। इसी बीच युवती सभी को खाना खिलाकर दरवाजे पर निकली और लापता हो गई। उसकी खोजबीन करने के लिए निकली। लगभग दो बजे लौटी तो उसका दुपट्टा दरवाजे पर था और खून से लथपथ उसका शव घर पर पड़ा था।