ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

कोटा से पटना पहुंचे 15 छात्रों को किया गया होम क्वॉरेंटाइन, बिहार सरकार के आपत्ति के बाद भी राजस्थान ने भेजा

कोटा से पटना पहुंचे 15 छात्रों को किया गया होम क्वॉरेंटाइन, बिहार सरकार के आपत्ति के बाद भी राजस्थान ने भेजा

16-Apr-2020 09:47 AM

PATNA: बिहार सरकार के आपत्ति जताने के बाद भी राजस्थान सरकार मानने को तैयार नहीं है. उसने 15 छात्रों को कोटा से पटना भेज दिया. सभी छात्र बस से पटना पहुंचे तो हड़कंप मच गया. सिविल सर्जन को इसकी जानकारी दी गई और सबकी जांच कराई गई. सभी को होम क्वॉरेंटाइन करने के बाद सभी घरों के आगे पोस्टर चिपका दिया गया है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे पटना के वीवीआईपी के है. 

कैमूर में हुई स्क्रीनिंग

कोटा से बस कैमूर बॉर्डर होते हुए सीमा में घुसी. इस दौरान कैमूर में ही सबकी स्क्रीनिंग की गई. सभी को होम क्वॉरेंटाइन की सलाह दी गई. सभी की 14 दिनों तक कोरोना मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी. 



बिहार सरकार ने जताई थी नाराजगी

बिहार सरकार ने राजस्थान के फैसले पर 13 अप्रैल को नाराजगी जताई थी. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसको लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर कोटा जिला अधिकारी के इस फैसले का कड़ा विरोध किया था और कहा है कि गृह मंत्रालय को राजस्थान सरकार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश देना चाहिए. मुख्य सचिव ने यह भी कहा था कि इस तरह के फैसला देने वाले कोटा के डीएम को फटकार लगानी चाहिए. कोटा में करीब 50 कोरोना संक्रमित मरीज है. ऐसे में वहां के डीएम बड़ी तादाद में निजी गाड़ियों के लिए पास जारी कर बिहार के छात्रों को बिहार भेज रहे हैं. बता दें कि लॉकडाउन के कारण कोटा में करीब बिहार के 3 हजार छात्र फंसे हुए है.