मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
25-Apr-2020 05:59 AM
PATNA : कोटा में फंसे बिहारी छात्रों की घर वापसी को लेकर पटना हाईकोर्ट ने अब केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस हेमंत कुमार श्रीवास्तव और जस्टिस राजेंद्र कुमार मिश्र की खंडपीठ ने बिहार सरकार की तरफ से दिए गए जवाब के बाद अब केंद्र सरकार से जवाब तलब किया है। दरअसल हाईकोर्ट में बिहार सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने यह कहा था कि कोटा से बच्चों को लाने के बारे में राज्य सरकार अकेले निर्णय नहीं ले सकती राज्य सरकार के रुख के बाद अब कोर्ट ने इस मामले में केंद्र को भी पार्टी बना दिया है।
हाई कोर्ट अब इस मामले में 27 अप्रैल को सुनवाई करेगा। पटना हाईकोर्ट के एडवोकेट अजय ठाकुर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए इस मामले में सुनवाई शुरू हुई थी। चीफ जस्टिस संजय करोल ने कोटा में फंसे बिहारी बच्चों के साथ-साथ राज्य के बाहर अन्य हिस्सों में फंसे छात्रों के मामले पर बिहार सरकार से जवाब तलब किया था। बिहार सरकार इस मामले में छात्रों को वापस लाने से हाथ खड़ा कर दिया था अब इन सभी मामलों की सुनवाई 27 अप्रैल को एक साथ होगी।
बिहार सरकार की तरफ से हाथ खड़े किए जाने के बाद अब पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे बच्चों को कैसे लाया जाए। कोर्ट ने केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एडी संजय को 27 अप्रैल तक इस मामले में जवाब देने को कहा है। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात लगातार सामने आई कि कोटा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में फंसे बिहारी छात्रों को लगातार लॉकडाउन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।