ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / केके पाठक ने स्कूल में ही लगा दी प्रिंसिपल इंचार्ज की क्लास: पूछा-...

केके पाठक ने स्कूल में ही लगा दी प्रिंसिपल इंचार्ज की क्लास: पूछा- 29 में से 11 घटेगा तो कितना बचेगा? सही जवाब नहीं देने पर ले लिया बड़ा एक्शन

15-Dec-2023 08:09 PM

By First Bihar

HAJIPUR: अपने आधे-अधूरे ज्ञान से शिक्षा व्यवस्था की फजीहत कराने वाले शिक्षकों की बिहार में भरमार है। ऐसे कई मौके आए जब अज्ञानी शिक्षक मामूली सवालों को जवाब देने में भी फिसड्ड़ी साबित हुए हैं। मीडिया में इस तरह की खबरे अक्सर देखने को मिल जाती हैं। ताजा मामला वैशाली से उस वक्त सामने आया जब शिक्षा विभाग के एसीएस स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उन्होंने स्कूल में ही प्रभारी प्राचार्या की क्लास लगा दी।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में स्कूलों के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान केके पाठक राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय सराय और राजकीय आदर्श उच्च विद्यालय में पहुंचे थे। केके पाठक के स्कूल पहुंचते ही वहां मौजूद शिक्षकों मे हडकंप मच गया। उन्होंने दोनों स्कूलों का करीब 20 मिनट तक औचक निरीक्षण कियया। 


इस दौरान केके पाठक ने हाई स्कूल में शिक्षकों की कम संख्या देखकर स्कूल की प्रभारी प्राचार्या रौशन आरा से सवाल पूछा कि शिक्षकों की संख्या कम क्यों हैं लेकिन शिक्षिका इसका जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद पाठक ने शिक्षिका से पूछा की स्कूल में शिक्षकों की संख्या कितनी है, तब शिक्षिका ने कहा कि स्कूल में कुल 29 शिक्षक है। इसपर केके पाठक ने शिक्षिका से पूछ लिया कि 29 में से 11 गए तो कितने बचे?


केके पाठक ने दो बार सवाल किया लेकिन शिक्षिका ने हर बार गलत जवाब दिया। प्रभारी प्राचार्य के ज्ञान को देखकर केके पाठक दंग रह गए। जिसके बाद केके पाठक भड़क गए और पास खड़े अधिकारी से शिक्षिका का नाम नोट करने का निर्देश दे दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य शिक्षक काफी डरे सहमें नजर आए। केके पाठक के इस एक्शन से वहां मौजूद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों को डर था कि कहीं केके पाठक उनसे कोई सवाल न पूछ लें।