ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं अनंत सिंह, पैरोल पर...

किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं अनंत सिंह, पैरोल पर रिहाई का आदेश जारी

04-May-2024 04:23 PM

By First Bihar

PATNA: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने का हवाला देकर जेल अधीक्षक से 15 दिनो की पैरोल मांगी थी। पिछले कुछ दिनों से उनके बाहर आने की चर्चा हो रही थी। अनंत सिंह के समर्थक उनके बाहर आने की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। अनंत सिंह किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं। कोर्ट ने पैरोल पर उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया है।


दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के बीच जेल प्रशासन से अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए 15 दिनों की पैरोल मांगी थी। बीते 30 अप्रैल को अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ऐन वक्त पर उनकी रिहाई टल गई थी। अनंत सिंह के जेल से बाहर आने की खबर से उनके समर्थकों में भारी उत्साह था।


जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह सीधे अपने गांव लदमा जाने वाले थे। जहां उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी लेकिन उनके जेल से बाहर नहीं आने की खबर सुनकर समर्थकों में मायूसी छा गई थी लेकिन अब जो खबर निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक अनंत सिंह की पैरोल पर रिहाई का आदेश कोर्ट से मिल गया है और वे किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं।


बता दें कि अनंत सिंह के पैतृत आवास लदमा से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिलने के मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। दो साल से अधिक की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गई थी। जिसके बाद आरजेडी ने मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था।


पूनम देवी के चुनाव में जीत के बाद वह सदन पहुंची थी लेकिन बिहार में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने अचानक पाला बदल लिया था और सत्तापक्ष के साथ आकर बैठ गई थीं। नीलम देवी के पाला बदलकर जेडीयू में आने के बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि नीलम देवी के पति अनंत सिंह को इसका लाभ मिल सकता है।