ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / किंग महेंद्र के बेटे का सनसनीखेज आरोप, सेक्रेटरी ने महेंद्र प्रसाद और उनकी...

किंग महेंद्र के बेटे का सनसनीखेज आरोप, सेक्रेटरी ने महेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी को बंधक बनाया, अल्जाइमर के शिकार हो गये हैं किंग महेंद्र

30-Jul-2019 03:35 PM

By 8

NEW DELHI: किंग महेंद्र के नाम से मशहूर जेडीयू के राज्यसभा सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद को लेकर चौंका देने वाली जानकारी सामने आ रही है. महेंद्र प्रसाद के बेटे रंजीत शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. रंजीत शर्मा ने आरोप लगाया है कि किंग महेंद्र की सेक्रेटरी उमा देवी ने उनकी मां को एक फार्महाउस में बंधक बना कर रखा है. रंजीत के मुताबिक उन्हें न तो मां से मिलने दिया जा रहा है और ना ही पिता से. रंजीत के मुताबिक किंग महेंद्र अल्जाइमर रोग के शिकार हैं. किंग महेंद्र के बेटे का सनसनीखेज आरोप ANI से बात करते हुए रंजीत शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले उनकी कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने उन्हें सूचित किया कि उनकी मां को फतेहपुर बेरी के एक फार्महाउस में रखा गया है. वहां एक और वृद्ध महिला भी थी. खबर मिलने के बाद रंजीत शर्मा अपनी मां को तलाशने उस फार्म हाउस में गये लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया. रंजीत शर्मा के मुताबिक पुलिस को भी उस फार्महाउस में नहीं जाने दिया जा रहा है. सेक्रेटरी ने किंग महेंद्र को बंधक बनाया रंजीत शर्मा के मुताबिक पिछले साल वे अपने मां-बाप से मिलने उनके सरकारी आवास पर गये थे. दिल्ली के सफदरजंग रोड में 4 नंबर का बंगला किंग महेंद्र उर्फ महेंद्र प्रसाद का आधिकारिक आवास है. रंजीत शर्मा के मुताबिक उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. घर पर मौजूद दो लोगों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और कहा कि उनके माता-पिता वहां नहीं हैं. किंग महेंद्र को अल्जाइमर रंजीत शर्मा के मुताबिक उन्हें शक है कि उनके संदेश किंग महेंद्र और उनकी पत्नी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. किंग महेंद्र को अल्जाइमर रोग है और इसका फायदा उठाकर सेक्रेटरी उमा देवी ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है. उमा देवी ही किंग महेंद्र के नाम पर आदेश जारी कर रही है. रंजीत ने कहा कि वे अपने माता पिता को उमा देवी के कब्जे से मुक्त कराने के लिए पुलिस की मदद लेंगे. वे कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं.