बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Oct-2023 12:24 PM
By First Bihar
DESK: भारत की पहली रैपिड रेल का इंतजार अब खत्म ही होने वाला है। यह ट्रेन जल्द ही रेल पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी देश की पहली रैपिड रेल ट्रांजिट RAPIDX का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी गाजियाबाद में अगले सप्ताह इस रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे और वहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आगामी 20 या 21 अक्टूबर को यह सौगात देश को दे सकते हैं। उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बीते गुरुवार को खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है और अधिकारियों के साथ बैठक की है। वसुंधरा सेक्टर-8 में पीएम की जनसभा आयोजित होनी है। इस दौरान उन्होंने साहिबाबाद में रैपिडएक्स स्टेशन का निरीक्षण भी किया था।
पहले फेज में दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किमी लंबे प्राथमिक खंड शुरू होगा। एनसीआर में इस क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का ऐसा नेटवर्क तैयार करने की योजना है जिसे दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनों के साथ जोड़ा जा सके। आने वाले समय में अलवर, पानीपत और मेरठ जैसे शहर दिल्ली से जुड़ जाएंगे। साल 2025 में रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ती नजर आएगी। यह सफर महज 55 मिनट में पूरा हो जाएगा।
RRTS ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है हालांकि, ये ट्रेनें पटरियों पर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। यह ट्रेन 60 मिनट में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। 6 कोच वाली ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह है। इन आधुनिक हाई स्पीड, हाई-फ्रीक्वेंसी रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस खंड के परिचालन में महिला कर्मचारियों की भागीदारी पुरुष कर्मचारियों से अधिक होगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...