ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / सरकारी कर्मचारियों के चाय-नाश्ते में कटौती की तैयारी, केंद्र सरकार ने खर्च में...

सरकारी कर्मचारियों के चाय-नाश्ते में कटौती की तैयारी, केंद्र सरकार ने खर्च में कटौती का दिया आदेश

22-Jun-2021 07:37 AM

DESK : बीते दो सालों में कोरोना काल की चुनौतियों ने बड़े से लेकर छोटे फैसलों तक के लिए सरकार को मजबूर किया है। अब केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में गैर जरूरी खर्च में कटौती करने का फैसला किया है। गैर जरूरी खर्च में 20 फ़ीसदी तक की कमी करने का आदेश सरकार ने दिया है। अगर इस फैसले के अंदर जाकर समझने की कोशिश करें तो केंद्रीय कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक के चाय-नाश्ते से लेकर हवाई यात्राओं तक पर सरकार कैंची चलाएगी।


हालांकि सरकार ने तय किया है कि कोरोना को लेकर खर्च की जाने वाली राशि में कोई कटौती नहीं की जाएगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से 18 जून को मंत्रालय एमएचएआई, एनएचएआईडीसीएल जैसी इकाइयों को निर्देश जारी करते हुए आदेश दिया है कि वित्त मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक कटौती की जाए। मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बैठकों और सेमिनारों पर खर्च की जाने वाली राशि में कटौती की जाए। चाय-स्नैक्स पर खर्च में कमी की जाए। देश और विदेश की हवाई यात्राएं भी सीमित की जाए। अब बहुत जरूरी काम होने पर ही अधिकारी हवाई यात्राएं कर पाएंगे। 


खर्च में कटौती करने के लिए सरकार छोटे-छोटे खर्चों में कटौती का प्रस्ताव तैयार किया है। जैसे पुरस्कार योजनाओं पर खर्च कम करने को कहा गया है। विज्ञापन और प्रचार पर अधिक पैसा नहीं खर्च करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ छोटे मरम्मत कार्य और अन्य तरह की डिमांड पर भी अब अंकुश लगेगा।