मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
01-Apr-2024 06:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शराब घोटाले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को अदालत से कोई राहत नहीं मिलना और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज देना साबित करता है कि उन्हें फंसाने के राजनीतिक आरोप में कोई दम नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और तीन अन्य दागी मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के इतने पुष्ट प्रमाण हैं कि इनमें से किसी को देश की किसी अदालत से राहत नहीं मिली। केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह भी जेल में हैं। किसी को जमानत क्यों नहीं मिली?
उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है और उसके तार आतंकी संगठनों से जुड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे ऐसे लोगों के समर्थन में रैली करने वाले दल जनता को गुमराह करने के लिए लोकतंत्र पर खतरा बता रहे हैं।