ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कट्टा लहराकर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा था युवक, वीडियो वायरल...

कट्टा लहराकर बार बालाओं के साथ डांस कर रहा था युवक, वीडियो वायरल

07-Jun-2022 07:18 AM

By DEEPAK

NALANDA: तमंचे पर बार बालाओं के साथ हथियार लहराते हुए डांस करने जैसे मामले नालंदा में आम हो चुके हैं। ताजा मामला नालंदा जिले के थरथरी थाना इलाके के रुपन बिगहा गांव का है, जहां एक शादी समारोह के दौरान डांस पर कट्टा लहराने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात यानी 5 जून को चिकसौरा थाना क्षेत्र के साहबगीचा से बरात थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन विभाग गांव आयी थी। यहां एक युवक हाथ में देसी कट्टा लिए हुए बार बालाओं के साथ भोजपुरी गानों पर ठुमके लगा रहा था। ये युवक लड़की पक्ष का बताया जा रहा है, जो हाथ में कट्टा दिखाकर डांस कर रहा है। 


हालांकि इस संबंध में थरथरी थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि हथियार लेकर बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल मेरे संज्ञान में नहीं आया है। सूचना मिलने पर कारवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शादी विवाह के मौसम में लगातार ऐसे कई विडियो वायरल होते रहते हैं, जहां खुलेआम कट्टा लहराकर बार बालाओं के साथ डांस किया जाता है। अब देखना होगा कि इस मामले को लेकर क्या कारवाई की जाती है।