ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

कटिहार के पुलिस अधिकारी को आया फोन, लॉक डाउन में शराब नहीं मिल रही, एक-दो बोतल का उपाय कर दीजिये न

कटिहार के पुलिस अधिकारी को आया फोन, लॉक डाउन में शराब नहीं मिल रही, एक-दो बोतल का उपाय कर दीजिये न

05-Apr-2020 07:04 AM

DESK : एक तो बिहार में शराबबंदी और उपर से लॉक डाउन. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी को फोन करें और कहे कि एक-दो बोतल शराब का इंतजाम कर दीजिये. फिर समझिये कि क्या होगा. शराब ही नहीं बल्कि लॉकडाउन के दौरान लोगों की अजीबोगरीब मांगों से पुलिस भारी परेशान है. लोग ऐसी ऐसी मांग कर रहे हैं कि स्वास्थ्य महकमे से लेकर पुलिस को उपाय नहीं सूझ रहा है.

कटिहार में पुलिस अधिकारी से मांगी शराब

वाकया कुछ दिनों पहले का है. कटिहार के एक पुलिस अधिकारी के मोबाइल पर कॉल आया. लॉकडाउन के दौरान शराब नहीं मिल रही है. प्लीज कुछ उपाय कर दीजिये. फोन पर शराब की डिमांड सुन कर पुलिस अधिकारी हैरान रह गये. पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिये फोन करने वाले की तलाश की. फिर उसे धऱ दबोचा. हालांकि आस पास के लोगों ने बताया कि फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है. लिहाजा पुलिस को उस युवक को छोड़ना पडा.


लॉक डाउन के दौरान लोगों की अजीबो-गरीब मांग

मुंगेर पुलिस एक बुजुर्ग के लगातार फोन कॉल से काफी परेशान हुए. मुंगेर के हवेली खड़गपुर के कटिया बाजार में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी के घऱ का टेलीविजन खराब हो गया. कोई मैकेनिक घर आने को तैयार नहीं था. लिहाजा उन्होंने पुलिस को लगातार फोन करना शुरू कर दिया. बार-बार वे खुद के बुजुर्ग होने और घऱ में किसी जवान आदमी के न होने की बात कह रहे थे. बुजुर्ग के लगातार फोन कॉल से परेशान पुलिस ने आखिरकार मैकेनिक ढ़ूढ़ा और टीवी ठीक करवाया. 

बच्चे के लिए डायपर भी पुलिस से मांगा

मुंगेर में पुलिस के लिए सरदर्द यहीं खत्म नहीं हुआ. शहर के नीलम चौक पर रहने वाली एक महिला ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने बच्चे के लिए डायपर भेजने की मांग की. कोरोना को लेकर बनाये गये हेल्पलाइन नंबर पर तैनात कर्मचारी ने महिला को समझाया लेकिन वो समझने को तैयार नहीं हुई. फिर हेल्पलाइन कर्मचारी ने महिला को थानेदार का नंबर दे दिया. थानेदार के पास भी लगातार कॉल गये. हार कर थानेदार ने सिपाही के हाथों महिला के घऱ पर डायपर भेजा.  

SSP बोले-प्रसाद का लड्डू तक पुलिस से मांग रहे हैं लोग

भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि पुलिस लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने की हर संभव कोशिश कर रही है. लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाये जा रहे हैं. लेकिन लोगों की ऐसी ऐसी डिमांड आ रही है कि पुलिस परेशान है. रामनवमी के दौरान कई लोगों के पुलिस को फोन कर लड्डू भेजने तक की मांग कर डाली. एसएसपी ने लोगों से बेहद जरूरी काम के लिए ही पुलिस को फोन करने की अपील की है.

चॉकलेट-बिस्किट तक की हो रही फरमाइश

दरअसल पुलिस के लिए कई बच्चे भी परेशानी खड़ा कर रहे हैं. भागलपुर के एक पुलिस अधिकारी को एक बच्चे ने फोन कर चॉकलेट और बिस्किट भेजने को कहा. बच्चे को समझाया गया लेकिन वो नहीं माना. बाद में थानेदार को बोल कर उसके घर तक चॉकलेट-बिस्किट पहुंचाया गया,. एक बच्चे ने पेंटिंग के लिए कलर भेजने की मांग कर दी. परेशान होकर पुलिस को कलर की भी व्यवस्था करनी पड़ी.