ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / करारी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सोनिया गांधी ने 5 राज्यों...

करारी हार के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, सोनिया गांधी ने 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से मांगा इस्तीफा

15-Mar-2022 07:46 PM

DELHI : इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है, जहां पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा एक्शन लिया है। सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने राज्यों में संगठन के पुनर्गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटि के अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा गया है।


पांच राज्यों के चुनावों में पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर रविवार को एक बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा गया है।


बताते चलें कि पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट नहीं बचा पाए। जबकि उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी पार्टी को शिकस्त मिली।


बीते रविवार को हुई CWC की बैठक में कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कहा था कि वे संगठनात्मक चुनाव पूरा होने तक पद पर बनें रहें और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।


news image