11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
29-Jun-2022 03:29 PM
DESK: एक कंपनी के अकाउटेंट की लापरवाही से उसके एक कर्मचारी की किस्मत चमक गयी। अकाउटेंट ने कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में एक साथ 286 महीने की सैलरी भेज दी. कुछ दिन बाद जब ये बात पकड़ में आयी तो कंपनी ने अपने कर्मचारी से पैसे वापस देने को कहा. वह कुछ दिनों तक तो पैसे वापस करने का आश्वासन देता रहा लेकिन उसके बाद नौकरी से इस्तीफा दिया और निकल गया।
ये मामला दक्षिण अमेरिकी देश चिली का है। चिली की सबसे बड़ी कंपनियों मे से एक है कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस. उस कंपनी के एक कर्मचारी की सैलरी 5 लाख पेसो यानि लगभग 43 हजार रूपये प्रतिमाह थी. पिछले महीने कंपनी के अकाउंटेंट ने गलती की. कर्मचारी के सैलरी अकाउंट में साढ़े 16 करोड़ पेसो यानि लगभग 1 करोड़ 42 लाख रूपये जमा करा दिये। इसे मई महीने की सैलरी दर्शाया गया। कुछ दिनों बाद कंपनी के मुख्यालय को अपनी गलती का अंदाजा हुआ।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक जब कंपनी को अपनी गलती का पता चला तो उसने कर्मचारी से पैसे वापस लौटाने को कहा. कर्मचारी ने पैसे लौटाने का आश्वासन भी दिया. लेकिन एक सप्ताह बाद वह अपने वकील के पास कंपनी के मुख्यालय में पहुंचा. वहां उसने अपना इस्तीफा सौंपा औऱ निकल गया परेशान कंसोर्सियो इंडस्ट्रियल डे अलीमेंटोस कंपनी ने फैसला लिया है कि वह अपने कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. कोर्ट के जरिये उससे पैसे वसूल किये जायेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...