ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / थाने में सजी शराब की महफिल, ड्यूटी छोड़ दारोगा और पुलिसकर्मियों ने की...

थाने में सजी शराब की महफिल, ड्यूटी छोड़ दारोगा और पुलिसकर्मियों ने की जमकर पार्टी

23-Aug-2020 10:20 AM

KANPUR: रात में ड्यूटी छो़ड़ थानेदार ने थाने में ही शराब की महफिल सजा दी. शराब पार्टी में खुद तो शामिल हुआ ही दूसरे पुलिसकर्मियों को भी शराब का लालच देकर ड्यूटी नहीं करने दिया. ड्यूटी की चिंता छोड़ सभी शराब पीने लगे. यह मामला कानपुर के घाटमपुर कोतवाली थाना का है. 

वीडियो वायरल होने पर दारोगा सस्पेंड

दारोगा जेपी सिंह का अपने ही थाने में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल हो गया है. जिसके बाद इनके होश उड़ गए. अगले ही दिन यह वीडियो कानपुर एसएसपी प्रतिविंदर सिंह के पास पहुंचा. एसएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया. यह वीडियो किसी ने पार्टी के दौरान ही बना लिया था. जिसके बाद वायरल हो गया. 

छापेमारी के दौरान भी रहते है नशे में चूर

दारोगा जेपी सिंह के बारे में पुलिसकर्मियों ने गाज गिरने के बाद कई खुलासा किया है. बताया कि वह जब भी छापेमारी करने कही जाते थे उस दौरान भी वह शराब के नशे में चूर रहते थे. लेकिन कई बार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन इस बार मामला एसएसपी तक पहुंचने के बाद गाज गिर गई है. वीडियो में शराब पीते दिख रहे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का एसएसपी ने आदेश दे दिया है. बता दें कि कानपुर पुलिस कभी विकास दुबे के साथ दोस्ती तो कभी थाने में पीड़िता को डांस की फरमाइश कराने को लेकर पहले से ही बदनाम है.