Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
25-Mar-2023 01:58 PM
By First Bihar
DEOGHAR: झारखंड के देवघर से हवाई सेवा कल से शुरू होने जा रही है. देवघर से पटना और रांची जाने के लिए 26 मार्च से हवाई सेवा देवघर से शुरु हो जाएगी. इंडिगो अपनी फ्लाइट सर्विस देवघर से पटना और देवघर से रांची के लिए कल से शुरू हो जाएगी. इन दोनों की बुकिंग भी शुरू हो गई है. जिससे अब देवघर से पटना के लिए उड़ान का रास्ता साफ हो गया है. बता दें टिकट की कीमत 3 हजार 934 रुपये तय की गई है.
बता दें इससेवा के शुरू होने के बाद से इन दोनों जगहों पर महज एक घंटे में देवघर से पटना और देवघर से रांची पहुंच सकेंगे. इंडिगो की फ्लाइट 6E-7944 देवघर एयरपोर्ट से देवघर से पटना जाने के लिए सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरेगी और एक घंटे में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर पटना जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पहुंचेगी.
वही देवघर से रांची जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E-7965 देवघर एयरपोर्ट से दोपहर 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी और सिर्फ 55 मिनट में शाम 5 बजकर 40 मिनट पर रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी. और पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-7945 दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर उड़ान भरकर 1 बजकर 35 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेगी.