Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
10-May-2024 09:09 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: लोकसभा चुनाव में तीन चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब बीजेपी मे चौथे चरण को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के कई दिग्गज नेता बिहार पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा बेगूसराय में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग होनी है। आगामी 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में सभी पांच सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी और एनडीए के तमाम दलों के नेता चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शनिवार को आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
बेगसराय सीट से बीजेपी के सीटिंग सांसद गिरिराज सिंह इस बार भी एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं। उनके समर्थन में शनिवार को बेगूसराय में दो-दो सीएम चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। जनसभा को लेकर बीजेपी ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस रैली में बीजेपी के साथ साथ एनडीए के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह 11:00 बजे बखरी विधानसभा के शकरपुरा हाई स्कूल में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा और दोपहर 1 बजे तेघरा विधानसभा के बरौनी फर्टिलाइजर मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा होगी। दिन के 2 बजे साहेबपुरकमाल विधानसभा के सनहा उच्च विद्यालय में बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जनसभा को संबोधित करेंगे।