ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा

एकसाथ कई स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में नल का पानी पीने से हुए बीमार

22-Jun-2024 02:38 PM

By First Bihar

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां स्कूल में लगे नल का पानी पीने के बाद एकसाथ कई स्कूली छात्रों की तबीतय बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और छात्रों के अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, चंदवा बीआरसी के अतंरग्त डुरू उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल में हर दिन की तरह बच्चे बढ़ाई करने के लिए समय से स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल में लगे नल का पानी पीने के बाद अचानक बच्चे बीमार होने लगे। एक के बाद एक करीब 20 बच्चे बीमार हो गए। सभी छात्रों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में सभी बच्चों एम्बुलेंस से पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे हैं और टंकी के पानी की जांच की है। पानी में संदिग्ध वस्तू मिलने की बात कही जा रही है। बीमार बच्चों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबति अन्य बच्चों की हालत सामान्य है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।