अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
02-Jun-2022 02:47 PM
GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है। यहां ज्वेलरी शॉप में एक चोर ग्राहक बनकर पहुंचा और वहां से मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि एक चोर ग्राहक बनकर दुकान में घुस आता है। बात करते-करते बड़ी चालाकी से मोबाइल फोन लेकर भाग निकला। जब दुकान में मोबाइल फोन नहीं पाया गया तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें देखा गया कि एक युवक बात में फंसाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया।
इस बारे में बताया जा रहा है कि गोपालगंज शहर के मेन रोड पर एक ज्वेलरी की शॉप है, जहां 3 महिला ग्राहक बैठी है। दुकानदार महिलाओं को ज्वेलरी दिखारहा होता है। इसी दौरान एक चोर ग्राहक के रूप में दुकान में घुस जाता है। युवक ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। वह दुकानदार के काउंटर के पास जाकर बैठ गया और चांदी की पायल दिखाने की बात की। दुकानदार अलग-अलग वेराइटी के पायल दिखाने लगता है। दूकानदार जब महिलाओं को ज्वेलरी दिखने लगता है तो मौका पाकर चोर मोबाइल फ़ोन लेकर निकल जाता है। हालांकि, ये सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।