खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Oct-2022 07:31 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर न्यायपालिका के क्षेत्र से सामने आ रही है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। नए चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आगामी 9 नवंबर को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए चीफ जस्टिस के तौर पर डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर मुहर लगा दी है। जस्टिस चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
आपको बता दें कि भारत के मौजूदा सीजेआई यूयू ललित आगामी 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके बाद जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ अगले चीफ जस्टिस का कामकाज संभालेंगे। 9 नवंबर को उनके शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी अब से थोड़ी देर पहले ही साझा की है।
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने डॉक्टर न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को 9 नवंबर 2022 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही केंद्रीय कानून मंत्री ने औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को अपनी तरफ से बधाई भी दी है।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पिता भी भारत के सीजेआई रह चुके हैं। उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ सबसे लंबे अरसे तक भारत के सीजेआई रहे हैं। वह साल 1978 से लेकर 1985 तक के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे थे। 11 नवंबर 1959 को जन्म लेने वाले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज हैं।
1998 में उन्हें मुंबई हाई कोर्ट से सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था। इसके बाद वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे। कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई उन्होंने की है। सबरीमाला, समलैंगिकता और अयोध्या जैसे संवेदनशील फैसलों से जुड़े रहे हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...