ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / जुआ खेलने के जुर्म में गधा हुआ गिरफ्तार, लोगों ने किया पुलिस को...

जुआ खेलने के जुर्म में गधा हुआ गिरफ्तार, लोगों ने किया पुलिस को ट्रोल

08-Jun-2020 05:33 PM

DESK : जुआ खेलने की बुरी आदत बहुत से लोगों को होती है. पर क्या आपने कभी सुना है कि इस बुरी आदत का शिकार एक गधा भी है. जी हां, एक गधे को जुआ खेलने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.


आपको यह जानकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच्ची घटना है. पुलिस ने इस जुर्म में शामिल सात-आठ लोगों के अलावा एक गधे को भी जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिलचस्प ये है कि एफआईआर में गधे का नाम भी दर्ज है. इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की सूचि में गधे का नाम भी दर्ज था. इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जुआ खेलने वाले आरोपियों के पास से 1 लाख 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. ये लोग गधों की दौड़ पर पैसा लगा रहे थे.


दरअसल, ये पूरा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है. जहां रहीम यार खान इलाके में गधे की गिरफ्तारी हुई है. इस गिरफ्तारी को लेकर रहीम यार खान इलाके के एसएचओ ने कहा कि इस मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उसमें गधा भी शामिल है. फ़िलहाल गधे को थाने के बाहर बांध कर रखा गया है.


जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई. लोगों ने पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. बता दें कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गधे पाए जाते हैं और वो इसे दूसरे देशों में निर्यात भी करता है.