ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘झूठा है तेजस्वी.. एक-एक काम हम करवाए हैं’ नौकरी का क्रेडिट लेने पर...

‘झूठा है तेजस्वी.. एक-एक काम हम करवाए हैं’ नौकरी का क्रेडिट लेने पर भड़के सीएम नीतीश, रोहिणी के चुनाव लड़ने पर भी बोले

08-Apr-2024 12:22 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: सत्ता से बेदखल होने के बाद तेजस्वी यादव और आरजेडी बिहार में बड़े पैमाने पर हुई शिक्षकों की बहाली का क्रेडिट खुद लेने में लगे  हैं। तेजस्वी यादव घूम-घूमकर कह रहे हैं कि उनकी सरकार में बिहार में लाखों लोगों को नौकरी दी गई है। तेजस्वी के इन दावों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जोरदार हमला बोला है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी झूठमूठ का बोल रहे हैं कि सारा काम हम किए हैं।


तेजस्वी यादव लगातार नौकरी देने का श्रेय ले रहे हैं, इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा"आप लोग नहीं जानते हैं कि यहां पर कौन सब कुछ किया है। जो काम किए कुछ दिन के लिए उनको लाए लेकिन ये सब काम मेरा पहले से ही तय था। एक-एक काम हम करवाए हैं..।  झूठमूठ का बोलते रहता है। उ सब क्या क्या है.. जरा आप लोग ही याद करिए। वश 2005 से पहले उसके माता-पिता 15 साल सत्ता में रहे..। कोई काम हुआ था क्या? शाम में घर से कोई निकलता था, डर के मारे? कहीं कोई सड़क था..। जरा याद करिए..। अपने पुराने लोगों से पता कीजिए..। अब देखिए तो पटना मे कैसा-कैसा बिल्डिंग है"


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि"यह सब काम तो हम लोग करवाए हैं लेकिन वह झूठे कुछ-कुछ बोलते रहेगा..। लेकिन अब बात है कि सब लोग अपना प्रचार–प्रसार करता है.. । हम तो अपना काम में लगे रहते हैं..। हम प्रचार-प्रसार वाले नहीं न हैं..। हम तो काम में लगे रहते हैं और बाकी ऊ बिना कुछ किए ही अपने प्रचार में लगा रहता है। उ सब क्या काम किया, सारा काम हमलोगों का किया हुआ है..। आप तो जानते ही हैं कि सब कुछ तय करना किसका काम था..। आ जब उ सब को लाए कुछ दिन के लिए लेकिन उसके पहले से ही न सबकुछ तय था"


लालू प्रसाद की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के चुनावी मैदान में उतरने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, "उ सबका कोई मतलब नहीं है..। उसको जो मन में आवे करते रहे..। कोई काम किया है इ सब..। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम में झंझट होता था और जब हम लोग सरकार में आए तभी न सब कुछ शांत किए..। लेकिन अपना कुछ से कुछ करते रहता है..। किसी बात का चिंता एकदम मत करिए..। हम लोग अपना काम करते रहते हैं..। लोगों को मालूम है..। लोगों के बीच जाकर एक-एक चीज को देखना और लोगों के बीच में अपना बात रखना हमलोगों का काम है और बाकी जिसको जो मन में आए करता रहे.. । झूठ बात कहते रहे"।