Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
17-Oct-2024 06:12 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। जंगली हाथियों ने दो लोगों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। झारखंड के दो अलग-अलग जगहों पर यह घटना हुई है। पहली घटना पूर्वी सिंहभूम के श्यामसुंदरपुर थाना इलाके के इंदबनी गांव की है जहां शौच के लिए जा रहे 32 वर्षीय देवाशीष मुंडा पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया।
हाथी के हमले से वो बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव की है जहां धान के खेत से हाथी को भगाने के लिए 36 वर्षीय सामल मुर्मू गया हुआ था तभी जंगली हाथी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। इस घटना से दोनों मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जंगली हाथी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को पकड़ने में जुटी है।