BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
08-Nov-2019 08:08 PM
RANCHI: झारखंड एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर सिर फुटौव्वल शुरू हो गया है. भाजपा के सहयोगी दल आजसू ने 26 सीटों पर अपना दावा किया है. डुमरी में पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि इससे कम सीटों बात नहीं बनेगी. वहीं, लोजपा ने भी अपनी दावेदारी पेश की और जल्द सीटों का बंटवारा करने का अल्टीमेटम भाजपा को दिया है.
अकेले भी लड़ने को तैयार है लोजपा
झारखंड लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र प्रधान ने कहा कि सम्माजनक कोई समझौता नहीं हुआ तो झारखंड में लोजपा अकेले चुनाव लड़ेगी. हमारे पास प्रबल दावेदार है. हुसैनाबाद से भी तैयारी है. लोजपा को लोकसभा में भी सीट नहीं मिली थी. अगर विधानसभा चुनाव में सीटें नहीं मिली तो यह लोजपा के लिए सुसाइड करने वाली बात हो जाएगी. अगर बात नहीं बनी तो पार्टी झारखंड में 30-32 सीटों पर भी अकेले प्रत्याशियों को उतारेगी.
बीजेपी खामोश
झारखंड में सरकार चला रही बीजेपी अपने सहयोगी दलों के रवैये पर फिलहाल खामोश है. भाजपा में खुद मंथन चल रहा है. ऐसे में सहयोगी दलों ने प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू कर दी है. सीएम रघुवर दास अबकी पार 65 पार के नारा लगा रहे है. लेकिन इनके सहयोगी पार्टी उनके दम को बेदम करने पर उतारू है.