ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जमुई में आग से झुलसकर दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में हुआ हादसा

जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के कुमरतरी गांव में आग लगने से 5 वर्षीय बच्ची और 1 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। खेल के दौरान माचिस से पुआल में आग लग गई। खेल-खेल में हुई इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र निवासी कुमरतरी गांव में आग से झुलसकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृत बच्चों की पहचान कुमरतरी गांव निवासी विजय कोड़ा की 5 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी और एक वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्चों की मां बर्तन साफ करने नदी गई हुई थी। वह अपने बच्चों को साथ लेकर गई थी, लेकिन बाद में सभी बच्चों को खलियान में छोड़कर स्वयं नदी में बर्तन धोने चली गई। इसी दौरान खेल-खेल में बच्चों की नजर खलियान में बनी झोपड़ीनुमा संरचना में रखी माचिस पर पड़ी। पांच वर्षीय अनिता ने माचिस की तिल्ली जला दी, जिससे पास में रखे पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।


आग की चपेट में अपने छोटे भाई को देख अनिता उसे बचाने का प्रयास करने लगी, जिससे वह स्वयं भी झुलस गई। वहीं पास में मौजूद एक अन्य भाई अपने जलते भाई-बहन को देखकर मां को बुलाने नदी की ओर दौड़ा। जब तक मां मौके पर पहुंची, तब तक दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।


घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना बरहट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कुमार संजीव, एसआई सुमन कुमारी एवं शुभम झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


इधर, ग्राम पंचायत की मुखिया जितनी देवी ने पीड़ित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। बताया गया कि मृतक कुल चार भाई और एक बहन थे। थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

टैग्स