ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नाबालिग से यौन शोषण मामले में कथावाचक श्रवण दास गिरफ्तार, दरभंगा SIT ने किया भंडाफोड़

दरभंगा में नाबालिग से यौन शोषण के गंभीर आरोपों में मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और लंबे समय तक शारीरिक शोषण का आरोप है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

DARBHANGA: नाबालिग के यौन शोषण के गंभीर मामले में मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


यह कार्रवाई SIT टीम के द्वारा SDPO राजीव कुमार के नेतृत्व में  महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी और , लहेरियासराय थाना व आसपास की थानों की संयुक्त टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से उन्हें  हिरासत में लिया गया।


महिला थाना में दर्ज कांड  में उनके खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, लंबे समय तक शारीरिक शोषण व गर्भपात कराने का आरोप है। प्राथमिकी नाबालिग बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और उनके गुरु मौनी बाबा की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया  गया। 

टैग्स