ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘घर जाकर टीवी देखना, नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं’ : झारखंड में...

‘घर जाकर टीवी देखना, नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं’ : झारखंड में ED के एक्शन पर पीएम मोदी बोले- एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा

06-May-2024 02:31 PM

By First Bihar

DESK : झारखंड की सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर के घर से ईडी ने छापेमारी कर 25 करोड़ से भी अधिक की नकदी बरामद की है। मंत्री के करीबी के ठिकाने से एकसाथ करोड़ों रुपए मिलने के बाद इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। खुद पीएम मोदी ने ओडिशा की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इसका जिक्र किया है।


ओडिशा के नवरंगपुर में इंडी गठबंधन पर उन्होंने बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर से मिले करोड़ों रुपयों का जिक्र करते हुए कहा कि जब आप यहां से घर जाओगे, टीवी पर देखना। पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। लोगों का चोरी किया माल मोदी पकड़ रहा है, इसलिए ये लोग मोदी को गाली दे रहे हैं।


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इन लोगों की गाली खाकर भी मुझे यह काम करना चाहिए या नहीं? मुझे आपकी पाई-पाई बचानी चाहिए कि नहीं बचानी चाहिए? उन्होंने कहा कि एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा। जो खाएगा वो जेल जाकर ही खाना खाएगा। मोदी ने जनधन खातों, आधार और मोबाइल की ऐसी त्रिशक्ति बनाई कि लोगों का पैसा लूटना बंद हो गया।


उन्होंने कहा कि 40 साल पहले एक प्रधानमंत्री ओडिशा आए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजता हूं तो गरीब तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है। यानी 100 में से 85 पैसा पंजा लूट लेता था। लेकिन आपने इस गरीब मां के बेटे को मौका दिया है। तब मैंने कहा मैं एक रुपया भेजूंगा और एक पाई भी किसी को खाने नहीं दूंगा और जो खाएगा वह जेल की रोटी चबाएगा।