ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

झारखंड में 1932 खातियान लागू करने के खिलाफ मधु कोड़ा, हेमंत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का एलान

झारखंड में 1932 खातियान लागू करने के खिलाफ मधु कोड़ा, हेमंत सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का एलान

15-Sep-2022 09:31 PM

JHARKHAND: झारखंड में बहुप्रतिक्षित डोमिसाइल नीति लागू करने का फैसला बुधवार को हेमंत सोरेन की सरकार ने लिया था। अभी इस नीति को लागू करने की घोषणा हुए 24 घंटे भी नहीं हुआ था कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


मधु कोड़ा ने गुरूवार को प्रेस कांफ्रेंस कर 1932 खातियान को वापस लेने का अल्टीमेटम हेमंत सरकार को दे दिया। कोड़ा ने कहा कि ये जल्दीबाजी में लाया गया है अगर इसपर सरकार को पुनर्विचार करना होगा। अगर ये वापस नहीं हुआ तो पूरा कोल्हान जलेगा। कोड़ा ने आगे कहा कि पूरा कि अगर सरकार वापस नहीं लेती है तो हम आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। स्थानीयता को लेकर ये जो फैसला लिया गया है वो जल्दीबाजी में लाया गया है। इसके खिलाफ लोगों में आक्रोश है पुनर्विचार नहीं करने पर पूरा कोल्हान आंदोलित होगा, मै सड़को पर उतरने के लिए विवश हो जाउंगा।


बुधवार को हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 1932 का खातियान लागू करने का फैसला लिया गया तो गुरूवार को जेएमएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची सहित राज्य के कई जिलों में आभार यात्रा निकाली गई। इसमें 1932 खातियान और ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। 


जेएमएम के नेता और खुद मुख्यमंत्री नई डोमिसाइल नीति को अपनी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बता रहे है वही सरकार में हिस्सेदार कांग्रेस पार्टी की सांसद गीता कोड़ा के पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा फैसले का विरोध कर सरकार के जश्न पर पानी फेर रहे है।