ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / झारखंड के होटल में शराब पीकर हंगामा कर रहा था बिहार का DSP,...

झारखंड के होटल में शराब पीकर हंगामा कर रहा था बिहार का DSP, पुलिस ने रोका तो तान दी पिस्टल

22-Oct-2022 05:05 PM

JHARKHAND: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से शराब पीने के शौकीन पड़ोसी राज्यों का रूख करते हैं। बिहार की सीमा से सटे यूपी और झारखंड के इलाकों में जाकर बड़ी संख्या में बिहार के लोग शराब का सेवन करते हैं, वापस लौटने के क्रम में बहुत से लोग पकड़े भी जाते हैं। ताजा मामला झारखंड से सामने आया है, जहां की पुलिस ने शराब के नशे में होटल में हंगामा कर रहे बिहार के एक डीएसपी को पकड़ा है। डीएसपी पर शराब और वर्दी का ऐसा नशा चढ़ा था कि उसने झारखंड पुलिस के जवान पर ही पिस्टल तान दी। पूरा मामला झारखंड के पलामू जिले की है।


दरअसल, बीते शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि पलामू के एक होटल में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर जब पलामू पुलिस का जवान होटल पहुंचा तो पता चला कि हंगामा करने वाला शख्स BMP में डीएसपी है। जवान ने जब हंगामा कर रहे डीएसपी को समझाने की कोशिश की तो वह आगबबूला हो गया और पलामू पुलिस के जवान पर पिस्टल तान दी। जवान द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी डीएसपी की पिस्टल को जब्त कर लिया और उसे थाने ले गई।


शनिवार को पलामू पुलिस ने मामले को स्टेशन डायरी की एंट्री करने के बाद डीएसपी को उसकी पिस्टल वापस कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी डीएसपी राय पुलिस सेवा में आने से पहले लातेहार के गारु में किसी दूसरे सरकारी विभाग में तैनात थे। 1989 में वे पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। इससे पहले के सरकारी सेवा के कुछ बकाया भत्ता के भुगतान कराने के लिए डीएसपी पलामू पहुंचे थे।