पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
24-Mar-2024 06:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिनभर पार्टी नेताओं से मिलते रहे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों से भी मुलाकात की। इसके साथ ही बीते शाम नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता को जदयू में शामिल करवाया गया। इसके बाद अब आज जदयू लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कैंडिडेट के नाम का एलान कर सकती है।
दरअसल, नीतीश कुमार के नई दिल्ली से पटना लौटने के बाद शुक्रवार से ही मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने के लिये आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह व उनकी पत्नी लवली आनंद, मास्टर मुजाहिद, पूर्व मंत्री नौशाद आलम, पूर्व विधायक सबा जफर ने भी उनसे मुलाकात की। इनमें से कई नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी उम्मीदवारी भी पेश की।
वहीं, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कई नेताओं ने प्रसन्नता जाहिर की। मुख्यमंत्री से मिलकर निकलने के बाद पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा है कि जीत-हार की परवाह किये बिना हमेशा शिवहर से चुनाव लड़ती रही हूं। वहां के लोगों के दिलों में हम बसते हैं। वहीं किशनगंज से चुनाव लड़ने जा रहे मास्टर मुजाहिद ने कहा कि पिछले बार किशनगंज सीट पर जदयू मात्र 34 हजार वोटों से पिछड़ गया था। इस बार बेहतर तैयारी करेंगे। सीतामढ़ी सांसद सुनील कुमार पिंटू ने शनिवार को ट्वीट कर एक बार फिर से चुनाव लड़ने के लिए नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
उधर, जेडीयू अपने उम्मीदवारों की लिस्ट होलिका दहन के दिन यानी आज जारी करेगी। जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में नीतीश ने मंत्री ने कल इशारा कर दिया कि जेडीयू अगले 20 घंटे के भीतर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। ऐसे में माना यह जा रहा है कि रविवार को होलिका दहन है इस दिन सुबह में जेडीयू बिहार की 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।