खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
04-Nov-2019 08:24 PM
RANCHI: झारखंड को लेकर बड़े बडे उम्मीद पाल रहे नीतीश कुमार की पार्टी का झारखंड में कोई दूसरी पार्टी नोटिस लेने को तैयार नहीं है. झारखंड में महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुके बाबूलाल मरांडी ने भी जदयू से तालमेल करने से साफ इंकार कर दिया है. इससे पहले जदयू नेताओं ने बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की थी लेकिन मरांडी नहीं पिघले.
जदयू से तालमेल से मरांडी का इंकार
बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में जदयू से तालमेल का सवाल ही पैदा नहीं होता. उन्होंने कहा कि जदयू भाजपा की सहयोगी पार्टी है. भले ही नीतीश कुमार झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर रहे हों लेकिन उनकी पहचान भाजपा के सहयोगी के तौर पर ही है. जेवीएम के अध्यक्ष ने कहा कि अगर वे जदयू से तालमेल करते हैं तो लोगों के बीच मैसेज ये जायेगा कि JVM पिछले दरवाजे से भाजपा से तालमेल कर रही है. लिहाजा JDU से तालमेल का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता.
काम नहीं आयी जदयू नेताओं की तारीफ
इससे पहले जदयू ने आज बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की थी. जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा था कि झारखंड चुनाव में JDU और JVM के बीच तालमेल की संभावनायें खुली हुई हैं. त्यागी ने कहा था कि बाबूलाल मरांडी की छवि बेहद साफ-सुथरी रही है, वह भ्रष्टाचारी और दागी छवि वाले लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर सकते. जदयू नेताओं की तारीफ का अर्थ यही निकाला जा रहा था कि जदयू उनसे तालमेल को बेकरार है. लेकिन तारीफ काम नहीं आयी.