ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

JDU के कार्यक्रम से RCP ने बनायी दूरी, नीतीश को बधाई देते हुए बोले.. जय NDA सरकार

JDU के कार्यक्रम से RCP ने बनायी दूरी, नीतीश को बधाई देते हुए बोले.. जय NDA सरकार

24-Nov-2021 02:33 PM

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व के 15 साल पूरे होने के मौके पर जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आज बड़ा आयोजन किया जा रहा है. प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत तमाम नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. 


इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार की जबरदस्त ब्रांडिंग भी की जा रही है लेकिन इस पूरे आयोजन से केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने खुद को दूर रखा हुआ है. अरिजीत सिंह आज इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं. वह फिलहाल दिल्ली में आरसीपी सिंह का इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होना जेडीयू को लेकर उनके मोहभंग के तौर पर भी देखा जा रहा है.


हालांकि केंद्रीय मंत्री और पूर्व जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी है. आरसीपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है..."आज से 16 वर्ष पहले बिहार में हमारे आदरणीय नेता,मुख्यमंत्री श्री जी के नेतृत्व में NDA सरकार का गठन हुआ था. उस दिन से लेकर आज तक नीतीश बाबू की सरकार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जिससे हमारे प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ एवं बिहारियों का मान सम्मान और गौरव बढ़ा. "और लिखा कि "मैं आदरणीय मुख्यमंत्री जी एवं NDA सरकार के सभी सम्मानित साथियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ. मुझे पूरा विश्वास है कि आपका जो संकल्प है - बिहार को विकसित राज्य बनाने का, उसे हम सब बिहारवासी मिलकर अवश्य पूरा करेंगे."


नीतीश कुमार के 15 साल के शासन काल को एक तरफ जनता दल यूनाइटेड बड़ी ब्रांडिंग के तौर पर आयोजित कर रहा है. वहीं इस पूरे आयोजन से बीजेपी को जेडी उन्हें अलग रखा है. लेकिन इसके बावजूद आरसीपी सिंह जेडीयू की जय बोलने की बजाय एनडीए सरकार की जय बोल रहे हैं. आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए जो 2 ट्वीट किए हैं उसमें कहीं भी जनता दल यूनाइटेड का जिक्र नहीं है. हर जगह उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार की चर्चा की है. आरसीपी सिंह केंद्र में मंत्री बनने के बाद बीजेपी के ज्यादा करीब माने जा रहे हैं. जिस तरह वे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते रहे हैं. उसे भी राजनीतिक पंडित अलग नजरिए से देख रहे हैं. अब एक बार फिर ललन सिंह के कार्यक्रम में मौजूदगी और आरसीपी सिंह की दूरी में जेडीयू के अंदर चल रही सियासी खींचतान को हवा दे दी है.