ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जयमाला के स्‍टेज पर दुल्हन के साथ गलत काम करने लगा दूल्हा, शादी...

जयमाला के स्‍टेज पर दुल्हन के साथ गलत काम करने लगा दूल्हा, शादी से पहले हो गया बड़ा कांड

15-Mar-2024 03:39 PM

By First Bihar

DESK : शादी को सात जन्मों का सबसे बड़ा बंधन माना जाता है। इसे सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। इसी कड़ी में एक बड़ा ही रोचक खबर निकल कर समाने आया है। यहां एक दूल्‍हे को जयमाल स्‍टेज पर दुल्‍हन के साथ आपत्तिजनक हरकत करना भारी पड़ गया। दुल्‍हन इस कदर नाराज हो गई कि उसने शादी से इनकार कर दिया। पंचायत और पुलिस के लाख मनाने के बाद भी वह नहीं मानी। अंत में बिन फेरे बारात संग दूल्‍हे को वापस लौटना पड़ा। यही नहीं दुल्‍हन के घरवालों ने दूल्‍हे के परिवार से शादी में किए गए खर्च का हर्जाना भी वसूल कर लिया। 


दरअसल, यह मामला मामला संभल के असमौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां ऐचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव से एक युवक की बारात आई थी। तभी जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोदी में उठाकर आपत्तिजनक हरकत कर दी। इस पर दुल्‍हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इनकार पर सब परेशान हो गए। परिवारीजनों के साथ ही गांव के जिम्‍मेदार लोगों ने दुल्‍हन को समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी भी तरह वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में उसने अपने साथ हुई हरकत परिवारीजनों को बताई तो वे भी भड़क गए। उन्‍होंने भी शादी से इनकार कर दिया। 


उधर, मामला थाने तक पहुंचा। रात भर बातचीत के बाद तय हुआ कि शादी नहीं होगी। दूल्‍हा पक्ष, दुल्‍हन पक्ष को सारा सामान और शादी पर खर्च हुए 2.87 लाख रुपए का बतौर हर्जाना भुगतान करेगा। दूल्‍हा पक्ष ने भुगतान कर भी दिया। इसके बाद  बिना फेरे दूल्‍हा अपने परिवार और बारात के साथ वापस लौट गया।